नवाबगंज: देवा क्षेत्र निवासी युवक की दवा खाने के बाद हालत बिगड़ी, लखनऊ ट्रामा सेंटर किया गया रेफर, पथरी की बताई जा रही है दवा
देवा क्षेत्र में युवक सादाब की संदिग्ध दवा खाने के बाद हालत गंभीर हो गई। उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार, सादाब फतेहपुर के एक निजी मेडिकल स्टोर से पथरी की दवा लेकर इलाज कर रहा था। गुरुवार सुबह 8 बजे सादाब ने पेट दर्द होने पर खाली पेट वही दवा खा ली। दवा खाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।