बागीदौरा: नौगामा के छह आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल, जर्जर भवनों के कारण बच्चों की पढ़ाई किराये के कमरों में चल रही
बांसवाड़ा/नौगामा। नौगामा क्षेत्र के छह आंगनबाड़ी केंद्र वर्षों से बदहाल स्थिति का सामना कर रहे हैं। केंद्रों के भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई और पोषण गतिविधियां किराये के कमरों में संचालित की जा रही हैं। बरसात के दिनों में इन कमरों में पानी भर जाने से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ र