पंचकूला: खंड के स्कूलों में तैनात सफाई कर्मियों को 5 माह से नहीं मिला वेतन, BEO कार्यालय रायपुर रानी में की नारेबाजी
खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुररानी में चतुर्थ श्रेणी के सफाई कर्मियों द्वारा वेतन सम्बंधित माँगो को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई। इस अवसर पर लिपिक अमन कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष हरबंस ने बताया कि खंड के सरकारी स्कूलों में तैनात सफाई कर्मचारियों को 5 माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है।