पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 16 में पार्क के बाहर फुटपाथ पर खड़ा मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 16 में सैर करने गए युवक का मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला मंगलवार को सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में अमित कुमार ने बताया है कि मैं अपनी मोटरसाइकिल नंबर HR 03AB 1816 पर सवार होकर पंचकूला के सेक्टर 16 में स्थित है पार्क में सैर करने के लिए आया था और मैं अपनी मोटरसाइकिल को पार्क के बाहर बने फुटपाथ पर खड़ा किया था जो चोरी हो गया।