पंचकूला: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के फारेस्ट लैंड घोटाले मामले में ईडी ने सेक्टर-25 में दो जगहों पर की छापेमारी
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के फॉरेस्ट लैंड घोटाले मामले में ईडी की टीम के द्वारा पंचकूला सेक्टर 25 में दो जगह पर छापेमारी की गई। इस मामले में पंचकूला के सेक्टर 25 के मकान नंबर 93 ओर 114 में ईडी की टीमों के द्वारा छापेमारी की गई और दस्तावेज भी खंगाले गए। पंचकूला सहित उत्तराखंड दिल्ली और चंडीगढ़ में भी ईडी की छापेमारी जारी।