पंचकूला: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर ग्रुप-सी के उम्मीदवारों द्वारा रिजल्ट रिवाइज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
सेक्टर 2 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर ग्रुप सी के उम्मीदवारों के द्वारा रिजल्ट रिवाइज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। उम्मीदवारों का कहना है कि उनके द्वारा साइट पर दस्तावेज अपलोड किए गए थे लेकिन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तकनीकी गलती के कारण दस्तावेज अपलोड नहीं हो पाए । उम्मीदवारों का कहना है कि आप मैन्युअल वेरीफिकेशन की जाए।