पंचकूला: साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर एक शख्स से ₹19.40 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को देहरादून से किया गिरफ्तार
साइबर क्राइम पुलिस द्वारा एमडीसी में आज पत्रकार वार्ता कर फर्जी फर्म बनाकर लोगों के साथ साइबर ठगी करने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के सदस्यों ने अंबाला निवासी से 19 लाख 40 हजार रुपए की ठगी की थी जिसके बाद साइबर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आरोपियों का 6 दिन का रिमांड मिला है।