सरधना: अशेक की लाट पुलिस चौकी के सामने चार दिनों से सड़ रहा कूड़े का ढेर, नगर पालिका की लापरवाही से लोगों में आक्रोश
सरधना । नगर के मुख्य क्षेत्र अशोक की लाट के निकट स्थित पुलिस चौकी के ठीक सामने पिछले चार दिनों से गंदगी और कूड़े का बड़ा ढेर लगा हुआ है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। लगातार बढ़ती गंदगी और उससे उठ रही बदबू के कारण आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो गया है।