औरैया: बिना निमंत्रण के गेस्ट हाऊस में हो रही शादी में पहुंचे युवक को पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने बेरहमी से पीटा
सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान बिना निमंत्रण पहुंचे एक युवक को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आवास विकास निवासी अंशुल पुत्र महेश चंद्र सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे किसी परिचित की शादी में बिना बुलावे पहुंच गया था। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई जिसके बाद विवाद बढ़ गया।