मुरैना नगर: मुरैना: SP का एक्शन, बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे 44 वाहन जब्त
मुरैना पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिना नम्बर प्लेट चल रहे 44 वाहनों को पकड़ा है। एसपी धर्मराज मीना के निर्देश पर चले अभियान में 31 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 डम्पर और 2 लोडर पर कार्रवाई हुई। 9 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि 35 वाहन जब्त कर परिवहन विभाग को सौंपे गए।पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।