कोरबा: पत्नी को हाथ-मुक्कों और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, कैरेक्टर पर शक करता था, अधमरा कर चादर ओढ़ाकर छोड़ा
Korba, Korba | Jun 10, 2026 कोरबा में चरित्र सदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने अधमरी पत्नी को अस्पताल ले जाने के बजाय खाट पर चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया था। सुबह घरवालों को महिला मृत मिली। पुलिस ने आरोपी पति बिहानू सिंह मंझवार को हिरासत में ले लिया है। यह मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।यह घटना मुड़ापार अरसेना गांव में हुई।