आलापुर: अंबेडकरनगर में भाजपा ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित फलाहार कार्यक्रम में दी एकजुटता का संदेश
जलालपुर विधायक राकेश पांडेय के आवास पर पूर्व सांसद रितेश पांडेय के आवाहन पर भाजपा नेताओं और शुभचिंतकों की बड़ी मौजूदगी में फलाहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। विश्व हिंदू परिषद के जिला संरक्षक प्रदीप पांडेय, वरिष्ठ नेता आशीष पांडेय, मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर पाल समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। मंडल उपाध्यक्ष पंडित अतुल द्विवेदी ने सभी का धन्यवाद किया।