शाहबाद: चठिया पुल के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मारी, बाइक सवार तीन जख्मी
थाना मंझिला के चठिया पुल के निकट टैंकर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हे मंझिला पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेजा। मंझिला थाना क्षेत्र के अब्दुल्ला पुर निवासी कौशल पुत्र बलवंत गांव की ही लौंग श्री उम्र 60 वर्ष मीना उम्र 35 वर्ष पत्नी रतिराम को लेकर शाहाबाद आ रहे थे। ग्राम चठियापुल के पास दुर्घटना हो गई।