शाहबाद: सैय्यद वाड़ा के लोग बंदरों के बढ़ते हुए आतंक के कारण के परेशान, बंदरों को पकड़वाने की मांग की
सैय्यद वाड़ा मोहल्ले में बंदरों के बढ़ते हुए आतंक के कारण मोहल्ला वासी काफी परेशान है परंतु लाखों शिकायतों के बाद भी वन विभाग या नगर पालिका परिषद द्वारा बंदरों को पकड़ने का इंतजाम नहीं किया गया है। जिससे सैय्यद वाड़ा के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सैय्यद वाड़ा निवासी संदीप कुमार का कहना है बंदरों की वजह से तमाम लोग छत से गिरकर चुटहिल हो चुके हैं।