रायसेन: रायसेन में तेज आंधी-तूफान के बाद बारिश
Raisen, Raisen | May 2, 2026 रायसेन में शनिवार दोपहर 3 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ कही हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। आंधी की रफ्तार 55 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने से पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार छा गया। मौसम विभाग ने पहले ही ऐसे तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया था। तेज हवा और बारिश के कारण किसानों को नुकसान झेलना पड़ा। खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल भीग