जलालपुर: फैक्ट्री से 640 बोरी सीमेंट लदी ट्रक गायब करने के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, चार की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी
अलट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री की फत्तेपुर स्थित यूनिट से 640 बोरी सीमेंट लदी ट्रक गायब करने के मामले में अलीगंज पुलिस ने शुक्रवार को पांचवे आरोपी को गिरफ्तार कर 4 बजे जेल भेज दिया। जिसकी पहचान प्रेम प्रकाश तिवारी निवासी दुर्गापुर झरियहवा थाना इब्राहिमपुर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी सम्हरिया चौराहे से हुई है।