जलालपुर: सुरहुरपुर में संपन्न हुआ 3 दिवसीय संविधान से समाधान विषयक प्रशिक्षण, 30 किशोरियों को मिला प्रमाण पत्र
जलालपुर ब्लॉक के सुरहुरपुर पंचायत भवन पर जन शिक्षण केंद्र एव वी द पीपुल के तत्वाधान में तीन दिवसीय संविधान से समाधान विषयक प्रशिक्षण शुक्रवार को 2 बजे दिन में सम्पन हुआ। जिसमे शामिल 30 किशोरियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण की शुरुआत संविधान ज़िन्दावाद की गूंज से हुई। इस दौरान संविधान लिखने के समय से लेकर संसोधन तक की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।