पिंक सिटी प्रेस क्लब में गरीबों के नेता मनोज विकट व पदाधिकारियों का सम्मान
#बरेली। #राजस्थान की #राजधानी #जयपुर स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब में 4 अक्टूबर को आयोजित काफिला न्यूज अवार्ड-2026 समारोह में बरेली के समाजसेवी एवं संगठन प्रमुख मनोज विकट और उनके प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों के मुद्दों को लेकर किए जा रहे संघर्ष को देखते हुए उन्हें गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. नवीन शर्मा और तहसील सिद्दीकी ने मनोज विकट समेत प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों गिरीश चंद्र सक्सेना, विकास माथुर एडवोकेट, गगनभान जैन, नूरबी, चमेली देवी, भूपेंद्र और मोहम्मद रफी का हार-फूल से स्वागत किया। इसके बाद मेडल व गोल्ड अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
बताया गया कि काफिला न्यूज परिवार की ओर से हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं, खिलाड़ियों, कलाकारों और समाजसेवियों को काफिला न्यूज अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी पिंक सिटी प्रेस क्लब में समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मनोज विकट के नेतृत्व में गरीबों, बंदियों की रिहाई तथा जरूरतमंद लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया गया। सम्मान मिलने पर प्रतिनिधिमंडल ने आयोजकों का आभार जताया और कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के कमजोर वर्गों के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करने की प्रेरणा देगा
Bareilly news Live Bareilly BOLTI AWAAZ NEWS #Garib #Shakti #dal #Samman
#Viral #news
Bareilly, Bareilly | Oct 5, 2026