लखीमपुर: लखीमपुर खीरी में मुंहपका-खुरपका रोग की रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान, डीएम ने मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी
लखीमपुर खीरी में पशुओं को मुंहपका-खुरपका (एफएमडी) रोग से बचाने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत बुधवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आज बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।