अटरू: सकतपुर ने बपावर टीम को 15 रन से हराकर खिताब जीता, बना चेम्पियन
Atru, Baran | Jun 21, 2026 सकतपुर बना चैंपियन, बपावर को 15 रन से हराकर जीता ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब सकतपुर। देव क्रिकेट क्लब सकतपुर द्वारा आयोजित ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला रविवार को सकतपुर और बपावर के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान में पहुंचे। खिलाड़ियों ने रोमांचीत किया।