महोबा: आल्हा चौक पर सपा सांसद के बयान पर भाजपाइयों ने किया हंगामा, पीएम पर टिप्पणी के विरोध में पुतला फूंका
Mahoba, Mahoba | May 11, 2026 सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने आल्हा चौक पर सांसद का पुतला फूंका और कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए बयान को अमर्यादित और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।