पलिया: पलिया में पैर पसारता नशे का कारोबार, खंडहर मकान में मादक पदार्थों का सेवन करते युवकों का वीडियो हुआ वायरल
पलिया कस्बा इन दिनों तेजी से नशे की गर्त में डूबता जा रहा है। इसका ताजा प्रमाण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है, जिसने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के दावों की पोल खोल कर रख दी है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवा पीढ़ी बेखौफ होकर मादक पदार्थों का सेवन कर रहे है।वायरल वीडियो अब पुलिस के आला अधिकारियों तक भी पहुँच चुका है।