लोहरदगा: उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद: माध्यमिक व इंटर परीक्षा कदाचारमुक्त हो, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा आयोजित होने वाली वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2026 एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा-2026 के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार दोपहर लगभग 2:30 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।