लोहरदगा: बरानटपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में चार घायल, एक युवक की हड्डी निकली बाहर, मंजर देख कांप उठे लोग
लोहरदगा–कुडू मुख्य सड़क पर बरानटपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार को दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना घटी। तेज रफ्तार में आ रही दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोहरदगा की ओर से कैरो जा रही बाइक और लावागाईं की ओर