अररिया: नगर थाना अररिया में भूमि विवाद से जुड़े मामलों के लिए जनता दरबार का हुआ आयोजन
Araria, Araria | May 3, 2025 नगर थाना परिसर में शनिवार सुबह करीब 11 बजे भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से दर्जनों लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जनता दरबार में स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित मामलों के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।