अररिया: जोगिंदर गांव में मकई काटने को लेकर विवाद में मां और बेटा हुए जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 3, 2025 अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के जोगिंदर गांव में मकई काटने को लेकर दो पक्षों के बीच में विवाद में हुई मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के लोगों ने मां और बेटे को मारपीट कर जख्मी कर दिया है. जिन्हें परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में इलाज जारी है.