अररिया: रामपुर मोहनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दो लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 3, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार को देर शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल दोनों लोगों का इलाज किया जा रहा है.