अररिया: जोगिंदर गांव में मकई काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष के तीन लोग घायल
Araria, Araria | May 3, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के जोगिंदर गांव में मकई काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार को शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल तीनों लोगों का इलाज किया जा रहा है.