महोबा: सलारपुर बांध के पास थाना श्रीनगर पुलिस टीम ने जिलाबदर अपराधी को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | May 3, 2026 थाना श्रीनगर पुलिस ने जिलाबदर अपराधी भान सिंह उर्फ भन्नू यादव पुत्र हरगोविन्द यादव, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम सलारपुर थाना श्रीनगर जनपद महोबा को जिलाधिकारी के आदेश का उल्लंघन एवं अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ सलारपुर बांध के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे मा न्यायालय के समक्ष पेशी उपरान्त जेल भेजा गया है।