मंझनपुर: पभोषा की आरसीसी सड़क जर्जर, 20 फीट गहरे नाले में गिरने का खतरा, समस्या से निजात दिलाने की उठाई गई मांग
मंझनपुर मुख्यालय से पभोषा गांव को जोड़ने वाली आरसीसी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि सड़क के किनारे बने करीब 20 फीट गहरे नाले में गिरने का खतरा बना हुआ है। गुरुवार को लगभग 12 बजे ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है।