भंडरिया: भंडरिया में पंचायत स्तरीय शिविर, 105 आवेदकों को मिला लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड में शनिवार को जिला परिवहन कार्यालय की ओर से पंचायत भवन में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 105 आवेदकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया गया। लाइसेंस का वितरण प्रधान सहायक अरविंद