नारायणपुर: गांजा तस्करी मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
झंडापुर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में मड़वा निवासी विपुल चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को महंतस्थान चौक पर वाहन जांच के दौरान पांच किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में झंडापुर थाना कांड संख्या 132/26 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। जांच के क्रम में 13 अक्टूबर को विपुल चौधरी की गिरफ्तारी हुई।