मोरवा: मरीचा पंचायत के वार्ड आठ में 15 दिनों से पानी की आपूर्ति बंद, गर्मी में लोग परेशान
मरीचा पंचायत के वार्ड 8 में पेयजल की गंभीर समस्या है ।बताया जाता है कि नल जल की व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो जाने के कारण भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।बताया जाता है कि 15 दिनों से इस वार्ड में पानी की समस्या बरकरार है। सबमर्सिबल की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण पानी की आपूर्ति ठप है।