देवबंद: देवबंद थाना पुलिस ने कुरलकी रोड से एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 30 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद
देवबंद थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। शनिवार को देवबंद थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कुरलकी रोड के पास से संदिग्ध युवक को रोका।