कैराना: कैराना में अवैध कॉलोनियों पर चला एमडीए का बुलडोजर, निर्माणाधीन भवन भी किया गया सील
Kairana, Shamli | Oct 15, 2026 गुरुवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी हर्ष चावला, सहायक अभियंता संजय कुमार और अवर अभियंता गौरव कुमार पुलिस बल के साथ कैराना पहुंचे। टीम ने सबसे पहले शामली रोड पर पीयूष अयन आश्रम के सामने कार्रवाई की। यहां अजय स्वामी, प्रशांत अग्रवाल, अमित पंवार, संयम मित्तल और शिखर मित्तल आदि से संबंधित निर्माणाधीन भवन सील किया।