#Aligarhpolice
थाना चण्डौस- अवगत कराना है कि आज दिनांक 30 जून 2026 को 112 के माध्यम से थाना क्षेत्र चंडौस के अंतर्गत ग्राम गंगोई में दो पक्षों के मध्य मारपीट तथा फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर मुझ क्षेत्राधिकारी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा गहनता से जानकारी प्राप्त करने पर यह पता चला कि प्रथम पक्ष सबीला द्वारा अपने घर के सामने चारपाई रखने को लेकर विवाद हुआ, जिसका द्वितीय पक्ष फ़िरोज़ ने विरोध करा ।
इसी के कारण दोनों पक्षों के मध्य लड़ाई हुई, जिसमें दो व्यक्ति बिलाल तथा कमाल इन दोनों को चोटें आईं। और साथ ही साथ सद्दाम के द्वारा प्रथम पक्ष सबीला के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई। उपरोक्त दोनों घायलों को सीएचसी चंडौस में भर्ती कराया गया। इस प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी गभाना श्री महेश सिंह द्वारा दी गई बाइट-
#UPPolice
@Uppolice
Aligarh, Uttar Pradesh | Jun 30, 2026