शिवपुरी नगर: सिंहनिवास में विवाहिता पर जुल्म ढा रहा था हैवान पति, बचाने पहुंची साली को भी सरेराह पीटा; दी जान से मारने की धमकी
शिवपुरी जिले के ग्राम सिंहनिवास में घरेलू हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कसाई दिल पति ने न सिर्फ अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि जब उसकी साली अपनी बहन को बचाने ससुराल पहुंची, तो आरोपी ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए साली पर भी हाथ उठा दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।