मांगरौल: मांगरोल क्षेत्र में सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया
Mangrol, Baran | Aug 25, 2024 मांगरोल क्षेत्र में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस को लेकर मंदिरों की साज सज्जा की जा रही है।कृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के चलते इन दिनों बाजार में खीरा ककड़ी और ककोड़ा की बेहद मांग है। आज लोगों ने बाजारों से इनकी खरीदारी की। मंदिरों को भी विधुत साज-सज्जा व फूलों से सजाया गया ।