मांगरौल: रायथल गांव में दवा छिड़काव करते समय फैन बेल्ट में किसान की दो उंगलियां फंस कर कटी बारां निजी अस्पताल में उपचार जारी
Mangrol, Baran | Aug 25, 2024 सीसवाली क्षेत्र के रायथल गांव में रविवार को खेत मे ट्रैक्टर से दवा का छिड़काव करते समय किसान की उंगलिया कट गई। जिसका बारां निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। परिजनों ने बताया कि अभी सोयाबीन की फसल में ईल्लियों का प्रकोप चल रहा है जिसके लिए सत्यनारायण माली खेत पर ट्रैक्टर से दवा का छिड़काव करने गया था ।तभी फैन बेल्ट मेें दो उंगलियां फस कर कट गई।