मांगरौल: बंमोरी रोड वार्ड नंबर-10 सहरिया बस्ती में बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढहा, कोई हताहत नहीं
Mangrol, Baran | Aug 23, 2024 मांगरोल कस्बे में हुई तेज बारिश के चलते शुक्रवार को बंमोरी रोड़ स्थित वार्ड 10 में एक कच्चा मकान ढह गया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं होने से हादसा टल गया। विनोद सहरिया ने बताया कि बरसात की वजह से उसका कच्चा मकान ढह गया। पीड़ित ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है