मांगरौल: बोहत गांव के विधालय में पढ़ने वाली दो छात्राएं बिना बताए हुई गायब पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत
Mangrol, Baran | Aug 24, 2024 बोहत कस्बे मे शनिवार को राउमावि की कक्षा 12 वी में पढ़ने वाली दो छात्राएं मध्यांतर के बाद बिना बताए कहीं चली गई। जब वे द्वितीय पारी में विद्यालय नही पहुंची तो इसका पता चला। बालिकाओं के गायब होने की सूचना विद्यालय स्टाफ को दी गई। इसके बाद स्टाफ तुरंत हरकत में आया। मांगरोल थाने में बालिकाओं के बिना बताए विद्यालय से गायब होने की शिकाय दर्ज करवाई है।