मांगरौल: धरणीधर जन्मोत्सव पर धाकड़ समाज ने सीसवाली कस्बे में निकाली भव्य शोभायात्रा
Mangrol, Baran | Aug 24, 2024 धरणीधर जन्मोत्सव के उपलक्ष में सीसवाली कस्बे में शनिवार को धरणीधर भगवान की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सीसवाली सहित रायथल ,शाहपुरा, पाकलखेड़ा, पाटूंदा ,सहित आसपास के धाकड़ समाज बंधु शामिल रहे ।शोभायात्रा का कस्बे के विभिन्न मार्गों एवं चौराहों पर कस्बेवासियों सहित सभी समाजों के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया ।