शिवपुरी: सिरसौद पुलिस ने महिला से कच्ची शराब जब्त की
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना पुलिस ने ग्राम शिवनगर गहलौनी में कार्रवाई करते हुए एक महिला सूरजबाई के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत करीब 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी शुक्रवार की शाम 4 बजे प्रेसनोट जारी कर दी है