रायपुर दक्षिण में बढ़ते अपराध को लेकर कन्हैया अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कथित अवैध कारोबार को लेकर कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखी हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
कन्हैया अग्रवाल ने आरोप लगाया कि डीडी नगर और टिकरापारा थाना क्षेत्रों में नशा, सट्टा और जुआ जैसी गतिविधियां बढ़ रही हैं और इसका असर युवाओं व नाबालिगों पर पड़ रहा है। उन्होंने चंगोराभाठा में हालिया डबल मर्डर और उसके अगले दिन गांजा बरामदगी का हवाला देते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा चंगोराभाठा में नया थाना खोलने की मांग की।
पुलिस कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल को क्षेत्र में कड़ी कार्रवाई, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और रात्रिकालीन पेट्रोलिंग बढ़�
Raipur, Raipur | Aug 27, 2026