अनूपपुर: भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव, मिठाई बांटी और की आतिशबाजी
अनूपपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ विजयोत्सव मनाया। इस दौरान कार्यालय परिसर में भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की ।