एटा: SSP ने पुलिस लाइन में कोर्ट मोहर्रिरों की गोष्ठी की, न्यायिक कार्यों और टॉप-10 अपराधियों के मामलों पर दिए निर्देश
Etah, Etah | Apr 11, 2026 एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने शनिवार दोपहर पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया। इस बैठक में न्यायालय में लंबित मुकदमों की बेहतर पैरवी और सुनवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।यह गोष्ठी अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, श्री योगेंद्र सिंह की उपस्थिति में हुई। इसमें जनपद के सभी कोर्ट मोहर्रिर और पैरोकार शामिल हुए।