सरदारशहर: सरदारशहर में नो-पार्किंग जोन में बसों की पार्किंग से जाम, दुकानदार परेशान
सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड क्षेत्र में नो-पार्किंग जोन में बसों के खड़े रहने से यातायात प्रभावित हो रहा है। मुख्य मार्ग पर घंटों बसें खड़ी रहने से जाम लग जाता है। दुकानदारों का कहना है कि बस चालक सुबह से बसें सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं, जिससे मार्ग संकरा हो जाता है।