सदर: पीएम मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी दौरे पर, 7000 करोड़ की सौगात देंगे और महिलाओं को करेंगे संबोधित, तैयारी शुरू
Sadar, Varanasi | Apr 21, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान लगभग 7000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान बनारस रेल इंजन कारखाना ग्राउंड में नारी शक्ति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 20 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी।