तिल्दा: पांच साल बाद तिल्दा सहित नप्रदेश में अहाता नीति लागू, कांग्रेस सरकार ने बनाई अहाता नीति, भाजपा ने उसे किया लागू।
Tilda, Raipur | May 13, 2024 भाजपा सरकार के आते ही आबकारी विभाग में बड़े फेरबदल किए गए हैं। एफएल-10 से लेकर ट्रांसपोर्ट तक के ऑनलाइन टेंडर निकालकर नए लोगों को काम सौंप दिया गया है। इसके साथ अहाता नीति को भी लागू कर दिया गया। बता दें कि यह नीति कांग्रेस सरकार ने 2019 में बनाई जिसे भाजपा ने तिल्दा सहित पूरे प्रदेश में लागू किया है।