कुटुंबा थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी वकील पासवान के रूप में हुई है। यह कार्रवाई रविवार देर रात थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में की गई।